
अयोध्या जनपद के अमानीगंज विकास खंड में नाबार्ड के सहयोग से ओंकार सेवा संस्थान द्वारा स्थापित केला प्रदर्शन इकाई पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज क्षेत्र के समाजसेवी चंद्र भानू पासवान के द्वारा किया गया । चंद्र भानू जी ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि केला का रेशा आज महिलाओं के लिए रोजी रोटी का माध्यम बन रहा हैं , हिन्दू धर्म में लोग केला के पौधे की पूजा करते है तथा हिन्दुओं का कोई भी मांगलिक कार्यक्रम बिना केला के पौधे के संपन्न नहीं होता है ऐसे में केला हमारे लिए आर्थिक और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग बन गया है । पासवान जी ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिया । विदित हो कि चंद्र भानू पासवान का गुजरात में उद्योग है ऐसे में उनके द्वारा महिलाओं को भरोसा दिया जाना एक शुभ संकेत है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम समन्वयक सूर्य कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शीघ्र ही हम लोगों को अयोध्या में एक दुकान मिल रही है जिससे महिलाओं की आमदनी में इजाफा होगा ।
संस्था के द्वारा जनवरी माह में महिलाओं को आकर्षक और बिकने योग्य सामान बनाने का दस दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों को विक्री के लिए देश के विभिन्न शहरों में भेजा जाएगा । कार्यक्रम को टेरी के राज्य सलाहकार डॉक्टर लोकेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए महिलाओं को टेरी के सहयोग से एक एक किलोवाट का सोलर इनवर्टर देने की बात कही ।
कार्यक्रम में आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के टेक्सटाइल साइंस एंड डिजाइन विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉक्टर गरिमा सिंह ने महिलाओं को गांठ तकनीकी के प्रयोग से विभिन्न प्रकार के सजावटी समान बनाना सिखाया । आज के प्रशिक्षण में डॉक्टर गरिमा सिंह ने की रिंग , प्लांटर ,प्लांट हैंगर ,मिरर शो केस , के द्वारा महिलाओं को आकर्षक उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया । कार्यक्रम में संगीता मौर्य , नीलम , गीता कौशल , गीता सिंह , पूजा कौशल सहित लगभग सौ से अधिक महिलाएं उपस्थित रही ।





