SURYA NEWS INDIA

बिजली बकायेदारों के 100% सरचार्ज होंगे माफ… जानिए कब तक उठा सकते हैं योजना का लाभ

बिजली बिल बकायेदारी से छुटकारा पाने का सुनहरा अवसर…जल्दी आयें, ज्यादा छूट पायें

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई है जिसकी शुरुआत 15 दिसंबर से हो चुकी है और यह 31 जनवरी 2025 तक चालू रहेगी। इस योजना के तहत जनपद अयोध्या के 3 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को लाभान्वित किए जाएंगे।

आपको बता दें कि इस योजना के तहत बिजली बिल बकायदारों का 30 सितंबर 2024 तक का सरचार्ज माफ किया जाएगा। वहीं 5000 रुपए तक के बकायेदार घरेलू उपभोक्ताओं को एक मुफ्त बकाया जमा करने पर 100% और किस्तों में जमा करने पर 75% तक सरचार्ज माफी का फायदा मिलेगा।

वहीं वाणिज्यिक, औद्योगिक एवं निजी संस्थाओं को एक मुफ्त बकाया जमा करने पर 60% और किस्तों में जमा करने पर 50% सरकार माफी का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही 1 किलो वाट तक वाले उपभोक्ता और 5000 रुपए तक बकाया अगर एक मुफ्त करने पर 100% और किस्तों में करने पर 75% सर चार्ज माफ होगा कमर्शियल कनेक्शन पर 60% और किस्तों में 50% माफी होगी यह सुविधा औद्योगिक और निजी संस्थाओं के लिए भी मान्य है।

समस्त भार के घरेलू(LMV-1), वाणिज्यिक(LMV-2), निजी संस्थानों(LMV-4B) एवं औद्योगिक(LMV-6) श्रेणी के बिजली बिल बकायेदार उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उ0प्र0पा0का0लि0 द्वारा लागू की गई एक-मुश्त समाधान योजना 2024-25 आज से शुरू हो रही है। यह योजना दिनांक 31/01/2025 तक तीन चरणों में लागू रहेगी। प्रथम चरण की अवधि-दिनांक 15/12/2024 से दिनांक 31/12/2024 तक।द्वितीय चरण की अवधि-दिनांक 01/01/2025 से दिनांक 15/01/2025 तक।तृतीय चरण की अवधि-दिनांक 16/01/2025 से दिनांक 31/01/2025 तक।योजना का लाभ लेने के लिए निकटतम खण्ड/उपखण्ड कार्यालय/विभागीय कैश काउंटर,जनसेवा केन्द्र, बिजली सखी अथवा फिनटेक प्रतिनिधि से सम्पर्क करें। इसके अतिरिक्त विभागीय वेबसाइट uppcl.org पर जाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकतें हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!