
अज़ब प्रेम की गजब कहानी… 7 लाख खर्च कर बनी लड़का लिए 7 फेरे
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दो लड़कियों में प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है। प्रेमी एक-दूसरे को पाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं। जिसकी एक बानगी देखने को मिली। दो सहेलियों के आपस का प्रेम इतना बढ़ा कि सहेली शिवांगी ने लड़का बनने का फैसला ले लिया। उसने अपनी लवर ज्योति से शादी करने के लिए 7 लाख रुपये खर्च कर दिए। तीन ऑपरेशन कराए और लड़की से लड़का बन गई। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका ब्यूटी पार्लर संचालक से शादी रचा ली। इस शादी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का हॉट टॉपिक बनी हुई है।

नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। दोनों लड़कियां पहले से ही लिव इन मे साथ रह रही थी। अब परिवार की सहमति से फेरे भी हो गए। कन्नौज के सरायमीरा की रहने वाली शिवांगी की परवरिश बचपन से ही लड़कों की तरह से हुई थी और उसके हाव भाव भी कुछ लड़कों जैसे ही थे। सर्राफा कारोबारी की दुलारी बेटी ने अपने शौक को पूरा करने के लिए पहले 7 लाख रुपये खर्च करा अपना जेंडर चेंज करवाया।

कुछ ही महीनों पहले शिवांगी की मुलाकात एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली ज्योति से हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों प्रेम परवान चढ़ा और देखते ही देखते दोनों लड़कियां लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगीं। जब शुरुआत में उनके परिजनों को इस बात का पता चला तो पहले तो परिजनों ने विरोध किया लेकिन फिर मान गए।




