SURYA NEWS INDIA

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद पीड़ितों के लिए लड़ेंगे आरपार की लड़ाई

अयोध्या। सप्त सागर कालोनी में प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन भवन जबरदस्ती गिराये जाने को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे और सपा जिलाध्यक्ष पारस नाथ पहुंचे मौके पर, पीड़ित परिवार से की मुलाकात, संसद में बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाएंगे अवधेश प्रसाद, कहा पीड़ित परिवार के साथ हुआ है अन्याय, भाजपा के राज में मर्यादा पुरुषोत्तम की मर्यादा को गया है तोड़ा, जिसका पूरी दुनिया में गया संदेश, पीड़ित परिवार के साथ मैं हूं खड़ा, दिलाऊंगा न्याय, करूंगा सत्याग्रह, संसद में उठाऊंगा मामले को, सड़क से लेकर सदन तक उठाऊंगा मामला, कराऊंगा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, दिलाऊंगा न्याय।

कल समाजवादी पार्टी के नेता पीड़ित परिवार के साथ जिलाधिकारी से करेंगे मुलाकात, 2018 में मनीष गुप्ता के द्वारा लिया गया था सप्तसागर कॉलोनी में प्लॉट, रजिस्ट्री दाखिल खारिज के साथ विकास प्राधिकरण से नक्शा भी था भवन निर्माण के लिए पास, बैंक के तरफ से लिया गया था 20 लाख का लोन, 4 महीने से चल रहा था कंस्ट्रक्शन, रविवार को देर रात बिना नोटिस के एसडीएम सदर के द्वारा की गई कार्रवाई, परिवार का आरोप बिना किसी नोटिस के चलाया गया बुलडोजर।

Leave a Comment

error: Content is protected !!