
मशहूर आरजे सिमरन ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। गुरुग्राम के सेक्टर-47 में अपने ही फ्लैट में सिमरन का शव बरामद हुआ है। आपको बता दें कि घटना बीते बुधवार की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सिमरन जम्मू के नानक नगर की रहने वाली थी। और रेडियो मिर्ची में आरजे थी, 2021 तक वहां काम करने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी और फिलहाल फ्रीलांसिंग किया करती थी। साथ ही वो मनोरंजक वीडियो भी बनाया करती थी।

मशहूर आरजे सिमरन का फंदे से लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। गुरुग्राम के सेक्टर-47 में अपने फ्लैट में रेडियो जॉकी (RJ) सिमरन ने आत्महत्या कर ली है। सिमरन पहले RJ थी, वह इस समय रील्स बनाती थी। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है।फिलहाल सूचना पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने एफआईर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। सिमरन के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, रील्स बनाने से पहले सिमरन एक FM रेडियो जॉकी (RJ) रह चुकी थीं। हालांकि, अभी वह फ्रीलांस काम करती थीं, गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक सिमरन ने फांसी लगाकर जान दी।

फिलहाल शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक सिमरन मूल रूप से जम्मू की रहने वाली थीं, लेकिन गुरुग्राम में एक दोस्त के साथ रह रही थी। घटना के बारे में जानकारी पुलिस को दोस्त ने ही दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सुसाइड तथा मर्डर दोनों एंगेल से जांच कर रही है, मामले में परिजनों के अलावा दोस्त से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।






