SURYA NEWS INDIA

भाजपा अधिकारियों के भरोसे जीतना चाहती है उपचुनाव… मिल्कीपुर की जनता देगी करारा जवाब – अवधेश प्रसाद

मिल्कीपुर अयोध्या। रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा के पाराताजपुर गांव में स्थित से पब्लिक स्कूल में लोकतंत्र व संविधान बचाओ जन जागरण सभा को संबोधित करते हुए फैजाबाद- अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा नौकरशाहों के भरोसे उपचुनाव लड़ रही हैं और समाजवादी पार्टी जनता के भरोसे चुनाव लड़ हैं। इतिहास गवाह है कि जब जब सरकार और जनता में लड़ाई हुई है सरकार हारी है और जनता जीती हैं। हार के डर से सात बार प्रदेश के मुख्यमंत्री मिल्कीपुर का दौरा कर चुके है।

मिल्कीपुर में भाजपा को हराकर जनता लेगी बाबा साहेब के अपमान का बदला -सांसद अवधेश प्रसाद

प्रदेश सरकार के दर्जनों मंत्री मिल्कीपुर में डेरा डाले हुए है। जिस प्रकार से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का सदन के भीतर अपमान किया है। उससे भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता साफ़ है कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार बाबा साहब द्वारा निर्मित देश के संविधान को को बदलना चाहती हैं।लोकसभा के चुनाव में भाजपा के लोगों ने संविधान बदलने की बात कही थी। तो अयोध्या में बुरी तरह से भाजपा की हुई। उसी तरह से उपचुनाव में मिल्कीपुर की महान जनता बीजेपी को हरा कर बाबा साहब के अपमान का बदला लेगी।

भाजपा के लोग समाज को जाति के नाम पर,धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रही हैं ताकि ये देश में तानाशाही कर सके। आज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चरम पर है। जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं और अखिलेश यादव की तरफ़ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। मिल्कीपुर के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। और 2027 के चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यक्रम को छोटेलाल यादव, पृथ्वीराज यादव, रामतेज यादव, लालदेव चौरसिया, महेंद्र यादव, अवधेश सिंह, वेद प्रकाश यादव सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन माखनलाल यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!