SURYA NEWS INDIA

कुमारगंज थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप

अयोध्या जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र के रमेश नगर तेंद्या सराय हेमराज के पास डबल नहर पटरी के बगल झाड़ियों में सोमवार को अपराह्न करीब 12:15 बजे ग्रामीणों ने कंबल में लिपटा हुआ नवजात को पड़ा हुआ देखा।

जिसकी खबर आसपास के लोगों को दी खबर मिलते ही ग्राम प्रधान तेंद्या राजू कन्नौजिया समेत तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की खबर ग्राम प्रधान द्वारा थाना कुमारगंज पुलिस व डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पीआरबी में तैनात विवेक सिंह, प्रेम शंकर शुक्ला ने पहुंचकर थाना कुमारगंज को सूचना दिया।

सूचना पाकर थाना कुमारगंज के उपनिरीक्षक धनीराम वर्मा अपने मय हमराही टीम के साथ पहुंचकर नवजात बच्ची को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!