SURYA NEWS INDIA

कुमारगंज थाना क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर मां–बेटी को पीटा

दलित महिला के घर में घुसकर दबंगों ने मां और बेटी की जमकर की पिटाई, केस दर्ज

मिल्कीपुर अयोध्या। पुलिस चौकी देवगांव के दुर्गन गांव में दलित महिला घर में घुसकर मां बेटियों की जमकर पिटाई करने के मामले में कुमारगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर एससी एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में महिला समेत आधा दर्जन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक कुमारगंज थाना क्षेत्र पुलिस चौकी देवगांव अंतर्गत पालपुर दुर्गन गांव निवासिनी विद्यावती ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मैं अपनी बेटी संजू और पूजा के साथ घर में मौजूद थी तभी गांव के संदीप यादव, विंध्य प्रसाद, रिंकू यादव भद्दी भद्दी गाली देते हुए घर में घुसकर मारते-पीटते हुए खींचकर आरसीसी पर ले आए और विपक्षी अंतिमा यादव, अमृका यादव, कांति यादव, अवधेश कुमार और दिवाकर मिलकर लात घूसों से जमकर मारा पीटा तथा जाति सूचक गाली भी दी।

प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मेडिकल को भेजते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!