
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए पात्रों के चयन हेतु सर्वे शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के चयन करने में प्रधान व सचिव के द्वारा किसी तरह की मनमानी नहीं चलेगी। गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने व जवाब देही तय करने के लिए इस बार नियमों में व्यापक बदलाव किया गया है। आवास प्लस के पोर्टल पर लाभार्थियों का चयन अब सरकारी कर्मी ही करेंगे। ब्लॉक के जो भी कर्मचारी लाभार्थियों का चयन करेंगे उन्हें पोर्टल पर ही अपना मोबाइल नंबर व पैन कार्ड भी अपलोड करना होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारी को केंद्र सरकार की ओर से तय किए गए मानक के अनुसार सर्वे करने का जिम्मा सोप है ताकि हर पात्र को योजना का लाभ मिल सके।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई थी जिसमें कई संशोधन करते हुए अधिक से अधिक पत्रों को योजना का लाभ मुहैया कराने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें अब दो पहिया वाहन बड़ा नहीं बनेंगे इस योजना में इस बार दो पहिया वाहन, नाव, मोबाइल फोन या 7.5 एकड़ भूमि और सिंचाई उपकरण वाले लोगों को पात्रता श्रेणी से हटा दिया गया इन सभी को पात्र माना जाएगा।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में पात्रता के नए मानक इस प्रकार हैं:—
1.आवास विहीन परिवार
2.आश्रय विहीन परिवार
3.कच्ची दीवार वाले परिवार
4.एक या दो कमरे के घर में रहने वाले परिवार
5.झोपड़ी छप्पर व तिरपाल के नीचे रहने वाले परिवार
6.बेसहारा या भीख मांग कर जीवन यापन करने वाले लोग
7.मैला धोने वाले तथा मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूर
आदि यह सभी पीएम आवास के लिए पात्र माने जाएंगे।

प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र होने के बाद भी बीते 5 सालों में यदि इस योजना का लाभ नहीं मिला तो इसकी शिकायत दर्ज करने वालों के लिए खुशखबरी। इस बार इन्हें बड़ी राहत मिलने वाली है ऐसे शिकायतकर्ताओं जिनको आवास नहीं मिला उनकी जांच की जाएगी जांच में जो पात्र पाए जाएंगे उन्हें वर्ष 2024–25 की योजना में प्राथमिकता के आधार पर आवास मुहैया कराया जाएगा।
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2024–25 के लिए 31 दिसंबर से सर्वे शुरू हो गया है केंद्र सरकार की ओर से दिए गए आदेशों में साफ कहा गया है कि 3 महीनों के भीतर सर्वे का कार्य पूरा कर लिया जाए अतः या मतलब साफ है कि इस साल मार्च तक सर्वे कार्य पूर्ण हो जाएगा। जो पात्रता के मानकों को पूरा करेगा सर्वे में उसी का चयन किया जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए महिला सदस्य है तो वही होगी लाभार्थी। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को ऐप पर आधार नंबर मोबाइल नंबर के अलावा अपनी और परिवार की सामाजिक वृद्धि स्थित की जानकारी देनी होगी परिवार के सदस्यों की संख्या भी बतानी होगी परिवार में महिला सदस्य है तो लाभार्थी महिला ही होगी एक व्यक्ति एक ही बार आवेदन कर सकेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अब खुद ही अपने मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं अभी तक आवेदकों को कार्यालय में जाकर आप लाइन या ऑनलाइन आवेदन करना होता था नए नियम के तहत आवेदन कर्ताओं को अपने मोबाइल में पीएमएवाई एप डाउनलोड करने के बाद अपने फोन से ही प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन करना होगा।




