
अयोध्या–रायबरेली हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रही ऑटो कार ने बाइक सवार अधेड़ राकेश मिश्रा को पांच नंबर चौराहे के पास टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई अरविंद मिश्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक राकेश मिश्रा पुत्र राम कलाप मिश्रा निवासी सोरांव थाना बल्दीराय सुल्तानपुर अयोध्या कैंट स्थित एक निजी अस्पताल में काम करते थे। जो बृहस्पतिवार की रात अयोध्या कैंट से अपने गांव सोरांव जा रहे थे। जैसे ही अयोध्या रायबरेली हाईवे के थाना कोतवाली इनायत नगर के पांच नंबर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ऑटो कार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अधेड़ को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा दिया।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि दुर्घटना करने वाली ऑटो कर को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक राकेश मिश्रा के भाई अरविंद मिश्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।परिजनों का कहना है कि गांव में मां की तबीयत चल रही थी उन्हीं को देखने गांव आ रहे थे। जबकि उनकी पत्नी का रही थी कि हम भी चलेंगे तो उन्होंने कहा तुम बाद में चने की बात कह कर आ रहे थे। और इस तरीके की घटना हो गई। मृतक के एक बेटी और एक बेटा है बेटी की शादी हो गई है बेटे की भी शादी तय हुई है।




