SURYA NEWS INDIA

मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत सभी थानों में किया गया समाधान दिवस का आयोजन

मिल्कीपुर। शनिवार को मिल्कीपुर सर्किल के थाना कुमारगंज, खण्डासा और इनायतनगर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें राजस्व से सम्बंधित शिकायतों की भरमार रही।
इनायतनगर थाना में उपजिलाधिकारी अमित जायसवाल ने समस्याओं को सुना अपराहन 2 बजे तक 57 लोगो ने शकायत पत्र दिया मौके पर किसी का निस्तारण नही हुआ।
थाना कुमारगंज में क्षेत्रधिकारी आशुतोश मिश्रा और तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता ने प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह के साथ जनसमस्याओं को सुना।
वहीं खण्डासा थाना में राजस्व कर्मियों के साथ एसएचओ द्वारा जनसमस्या सुनी गईं 39 लोगो ने शिकायती पत्र दिया मौके पर एक का निस्तारण हुआ।
समाधान दिवस में अधिकतर मामले राजस्व से संबंधित रहे कई फरियादी ऐसे रहे जो बीते छः माह से प्रर्थनापत्र लेकर कभी तहसील दिवस व कभी थाना दिवस का चक्कर लगा रहे।
धारा 24 के तहत चक नपवाने के लिए सरकारी शुल्क जमा करने का बाद भी पैमाइस के लिए संबंधित कानूनगो व लेखपाल तैयार नही है। जून का माह बीतने वाला है जब खेत बो जोत जाएगा तब इन्ही लेखपाल और कानूनगो द्वारा खेत खाली न होने की आख्या लगाई जाएगी इस तरह से किसानो की समस्या जस की बनी रह जाएगी।
इसी तरह चकमार्ग पर अवैध अतिक्रमण संबंधित समस्या है ग्राम सभा तिदौली में तो हद ही हो गई।
जहां पर चकबंदी के बाद धारा 52 के पश्चात उपसंचालक चकबंदी के यहां से कई वाद निस्तारित हुए जिनमे कई चकमार्ग निरस्त हुए और कई चकमार्ग नए गाटो में बने जिसका रूल 109 के तहत तहसील के अभिलेखों में अनुपालन भी हो चुका है लेकिन आज तक स्थलीय अनुपालन नही कराया गया जिससे चकमार्गों पर अतिक्रमण हो चुका है।
नियम 109 का स्थलीय अनुपालन कराने के लिए कईबार प्रार्थनापत्र भी दिया गया लेकिन संबंधित लेखपाल द्वारा भ्रामक आख्या प्रस्तुत कर के यह लिख दिया जाता है की यह चकबंदी का मामला है।
इसी तरह से क्षेत्र के किसान जमीन जयदात के चक्कर में इधर से उधर घूम रहे है और शिकायती पत्रों का निस्तारण मात्र कागजों तक ही सीमित रह जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!