
आंवला फल का नाम इतिहास एवं संस्कृत तथा पारिवारिक कथाओं से भी जुड़ा हुआ है। आंवला फल में औषधीय गुण भारी मात्रा में मौजूद है। आयुर्वेद में सर्वप्रथम आंवला फल का नाम आता है, जिसमें भारी मात्रा में विटामिन एवं मिनरल पाए जाते हैं। आंवले में विटामिन सी, विटामिन ए, कार्बोहाइड्रेट एवं फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो सेहत के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं। आंवला बेहद पौष्टिक फल माना जाता है इसमें कैलोरी और फैट बहुत कम मात्रा में होते हैं, शुगर जीरो मात्रा में पाए जाते हैं सर्दियों में रोज एक आंवला खाने से शरीर में न्यूट्रिशन की कमी दूर हो जाएगी।

आंवला खाने से होते है अन्य कई स्वास्थ लाभ
इसके अलावा आंवला खाने से अन्य कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं इसको खाने से बाल काले और घने रहते हैं, आंखों की रोशनी तेज होती है, डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा रहता है, वजन कम करने में मदद मिलती है, हार्ट डीसीज और कैंसर जैसी बीमारियां भी कम होती है। प्रतिदिन एक आंवला खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है इसके सेवन से मोटे लोगों के हेल्थ में सुधार आता है। वाला हमारे शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस को बाहर निकलने में मदद करता है यह स्किन रोग एवं दाग धब्बे को काम करता है जिससे स्किन ग्लो एवं चमकदार दिखती है।

जिन्हें कब्ज होता है वो करें आंवले से परहेज
आमतौर पर आंवला खाने से कोई समस्या नहीं होती हालांकि बहुत ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है कब्ज के रोगियों को डॉक्टरी सलाह पर खाना चाहिए। हालांकि डॉक्टरों ने 1–2 आंवला खाना सुरक्षित बताया है। आंवले में विटामिन सी की मात्रा सर्वाधिक होती है अगर इसे ज्यादा खाया जाए तो कब्ज या डायरिया हो सकता है। इसलिए जिनका ब्लड शुगर को रहता है अथवा जिन्हें एसिड रिफ्लक्स की समस्या बनी रहती है उन्हें आंवले से परहेज करना चाहिए। या फिर डॉक्टरी सलाह लेकर आंवला खा सकते हैं।





